बैंक ऑफ इंडिया ने 666 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) लॉन्च है। इस स्कीम में सुपर सीनियर सिटिजन्स (80 साल या इससे ज्यादा उम्र) को सालाना 7.95% ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन्स (60 साल या इससे ज्यादा उम्र) को सालाना 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं अन्य को 7.30% ब्याज मिलेगा।
नई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 666 दिन के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप FD पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
SBI भी चला रहा अमृत कलश स्कीम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी स्पेशल फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश चला रहा हे। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं। अमृत कलश स्कीम के तहत आपको ब्याज का भुगतान प्रति महीना, प्रति तिमाही और हर छमाही किया जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार FD ब्याज का पेमेंट तय कर सकते हैं।
SBI 'वीकेयर' स्कीम में भी कर सकेंगे निवेश
SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम 'वीकेयर' भी चला रहा है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
वहीं 'वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा। इसमें भी अब 31 सितंबर 2024 तक निवेश कर सकेंगे।
