Getfor lasted News Plezz!Suscribe

गया से यशवंतपुर और आगरा से अहमदाबाद जाने वालों को राहत, कोच बढ़ाए

गर्मियों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच लगाए हैं और कुछ जगह के लिए समर स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं

Relief to those traveling by train


नई दिल्‍ली. गर्मियों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच लगाए हैं और कुछ जगह के लिए समर स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं. यात्रियों ट्रेनों का शेड्यूल देखकर अपनी यात्रा प्‍लान कर सकते हैं. इससे गया से यशवंतपुर और आगरा छावनी से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी.

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01919 आगरा छावनी से अहमदाबाद सुपरफास्ट और 01920 अहमदाबाद से आगरा छावनी समर स्‍पेशल ट्रेन में 1 जून से 29 जून तक 2 सामान्य कोच कम कर उसके स्थान पर 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित तथा 03 स्‍लीपर कोच अतिरिक्त लगाए गए हैं.

ट्रेन नंबर 06221 मैसूर- मुजफ्फरपुर समर स्पेशल अब 10 जून, 17जून एवं 24 जून (सोमवार) को मैसूर से 10.30 बजे चलकर बुधवार को 1.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 06222 मुजफ्फरपुर-मैसूर समर स्पेशल अब 13 जून, 20 जून एवं 27 जून (गुरुवार) को मुजफ्फरपुर से 1.00 बजे खुलकर शनिवार को 4.40 बजे मैसूर पहुंचेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.