Getfor lasted News Plezz!Suscribe

समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे में हुई बढ़ोतरी, यहां चेक करें डिटेल

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों के फेरे को विस्तारित किया गया है, ताकि लोगों का सफर आसान हो सके. इन टेनों में कंफर्म टिकट भी मिल जाएगा और यात्रा भी सुगम हो जाएगा.

Increase in frequency of summer special trains, check details here


वैशाली. भीषण गर्मी के बीच लोग अपने फैमिली के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हैं. देश के अलग-अलग शहरों में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं. ऐसे में आम ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी भीड़ से यात्रियों को बचाने के लिए कई जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मैसूर से मुजफ्फरपुर, हुब्बल्लि से मुजफ्फरपुर और यशवंतपुर से गया के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे में विस्तार किया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे को विस्तारित किया गया है, ताकि लोगों का सफर आसान हो सके. इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट भी मिल जाएगा

इन ट्रेनों के फेरे में की गई है वृद्धि

गाड़ी संख्या-06221 मैसूर-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन 10, 17 एवं 24 जून को मैसूर से सोमवार को 10.30 बजे खुलकर बुधवार को 13.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या-06222 मुजफ्फरपुर-मैसूर समर स्पेशल ट्रेन 13, 20 एवं 27 जून को मुजफ्फरपुर से गुरूवार को 13.00 बजे खुलकर शनिवार को 16.40 बजे मैसूर पहुंचेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर-बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते चलेगी.

गाड़ी संख्या-07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल ट्रेन 04 एवं 11 जून को हुब्बल्लि से मंगलवार को 17.20 बजे खुलकर बुधवार को 05.15 बजे पुणे, गुरूवार को 11.15 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 13.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या-07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि समर स्पेशल ट्रेन अब 07 एवं 14 जून को मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को 13.00 बजे खुलकर 14.50 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए शनिवार को 18.55 बजे पुणे तथा रविवार को 07.00 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर-पाटलिपुत्र- पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-भुसावल-पुणे के रास्ते चलेगी.

गाड़ी संख्या-06217 यशवंतपुर-गया समर स्पेशल ट्रेन 01, 08 एवं 15 जून को यशवंतपुर से शनिवार को 07.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या-06218 गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन 03, 10 एवं 17 जून को गया से सोमवार को 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 22.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते चलेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.